रसोई में जमी ‘बिट्टू-बिट्टी’ की जोड़ी, अली गोनी और जन्नत जुबैर बने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विजेता

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी अली गोनी और जन्नत जुबैर ने ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ का खिताब अपने नाम कर लिया है।

रसोई में जमी ‘बिट्टू-बिट्टी’ की जोड़ी, अली गोनी और जन्नत जुबैर बने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विजेता
Image Slider
Image Slider
Image Slider

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी अली गोनी और जन्नत जुबैर ने ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। कई हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर सफर के बाद दोनों ने ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पूरे सीजन में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और बेहतरीन टीमवर्क ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

हंसी और कुकिंग के अनोखे सफर का शानदार अंत

कॉमेडी और कुकिंग के अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित इस शो को भारती सिंह ने होस्ट किया, जबकि मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी जज की भूमिका में नजर आए। शो में सेलिब्रिटी जोड़ियों के बीच दिलचस्प कुकिंग मुकाबले देखने को मिले। वहीं, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की कॉमिक टाइमिंग ने पूरे सीजन में दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

जीत के बाद जन्नत ने जताई खुशी

ट्रॉफी जीतने के बाद जन्नत जुबैर ने सोशल मीडिया पर अली गोनी और शो की पूरी टीम के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने भावुक पोस्ट में लिखा कि इस सफर को वह अली गोनी के अलावा किसी और के साथ जीतने की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं।

जन्नत ने बताया कि इस शो ने उन्हें एक बेहतरीन दोस्त दिया और दोनों ने मिलकर हर चुनौती का सामना किया। उन्होंने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए सभी का दिल से आभार भी व्यक्त किया। पूरे सीजन में दोनों एक-दूसरे को प्यार से ‘बिट्टू’ और ‘बिट्टी’ कहकर बुलाते थे, जो फैंस के बीच भी काफी लोकप्रिय हो गया।

टीमवर्क बना जीत की सबसे बड़ी ताकत

अली गोनी और जन्नत जुबैर की शानदार समझ और तालमेल ही उनकी जीत की सबसे बड़ी वजह रही। जन्नत ने हर नई रेसिपी को सीखने का उत्साह दिखाया, जबकि अली ने अपने आत्मविश्वास और शांत स्वभाव से मुश्किल से मुश्किल टास्क को भी आसान बना दिया।

कम समय, कठिन रेसिपी और लगातार मिलने वाले ट्विस्ट के बावजूद दोनों ने कभी हार नहीं मानी और हर चुनौती का डटकर सामना किया। यही वजह रही कि वे पूरे सीजन में सबसे मजबूत जोड़ियों में शामिल रहे।

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ी अली गोनी और जन्नत जुबैर ने ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

ग्रैंड फिनाले को और भी खास बनाने के लिए फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और उनके आगामी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के प्रतिभागियों ने भी मंच पर शिरकत की। स्टंट्स की दुनिया से आए मेहमानों ने अपने अंदाज से फिनाले में मनोरंजन का तड़का लगाया और दर्शकों को भरपूर एंटरटेन किया।

आखिरकार जजों ने अली गोनी और जन्नत जुबैर को ‘लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ का विजेता घोषित किया। स्वादिष्ट व्यंजनों, हंसी-मजाक और रोमांचक कुक-ऑफ से भरपूर इस सीजन का समापन यादगार अंदाज में हुआ।

यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया, जबकि इसकी स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रही।